spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फर्जी आरटीओ वेबसाइट और ऐप्स से ठगी

– परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

गोंदिया :- ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, ई-चालान आदि परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं के नाम पर बनावट वेबसाइटें, फर्जी मोबाइल एप्स तथा सोशल मीडिया पर झूठी लिंक के माध्यम से नागरिकों की बड़े पैमाने पर ठगी हो रही है।, ऐसा क्षेत्रीय परिवहन विभाग के ध्यान में आया है। इन घटनाओं के कारण वाहन चालक और वाहन मालिकों की आर्थिक ठगी हो रही है तथा व्यक्तिगत जानकारी की चोरी और पहचान का दुरुपयोग किया जा रहा है, ऐसा पाया गया है। इस पृष्ठभूमि में नागरिकों को बनावट वेबसाइट/एप्स से सावधान रहने की अपील क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा की गई है। परिवहन विभाग से संबंधित किसी भी सेवा के लिए केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें। वाहन पंजीकरण के लिए, वाहन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी, परिवहन सेवाओं के लिए परिवहन, तथा ई-चालान के लिए वेबसाइटों का अधिकृत उपयोग करना चाहिए। परिवहन विभाग द्वारा कभी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से पेमेंट के लिए लिंक नहीं भेजी जाती। इसकी नागरिकों को जानकारी रखनी चाहिए। यह भी विभाग ने स्पष्ट किया है। कोई भी अनधिकृत ऐप डाउनलोड न करें। ऐसे ऐप्स के माध्यम से ओटीपी, बैंकिंग विवरण तथा मोबाइल में मौजूद संवेदनशील जानकारी चोरी होने की आशंका होती है। कोई भी संदिग्ध संदेश या लिंक प्राप्त होने पर नागरिकों को तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए, या ठगी हेल्पलाइन तथा निकटतम जिला साइबर पुलिस थाने से संपर्क करें। यह बात भी कही गई है।

Popular Articles