spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

खाना खा रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, दो की मौत

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में थाना साहिबाबाद क्षेत्र के सीमापुरी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दीवार अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में दीवार के नीचे दबकर दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना थाना साहिबाबाद क्षेत्र के सीमापुरी बॉर्डर के पास लंच टाइम (दोपहर के खाने) के दौरान हुई। चारों महिला मजदूर पास के ही एक प्लॉट में मज़दूरी का काम करती थीं। वे अक्सर पास के एक खाली प्लॉट में खड़ी फैक्ट्री की पुरानी और जर्जर दीवार से सटकर खाना खाती थीं ताकि उन्हें धूप और धूल से बचाव मिल सके। स्थानीय पार्षद के अनुसार दीवार बेहद कमजोर थी। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा लगातार दीवार से सटाकर लोहे के पाइप डाले जा रहे थे जिससे दीवार का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक भरभराकर गिर गई।

Popular Articles