spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सीनियर भोंसला पैलेस में गूंजा शिवरायों का जयघोष

– छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

नागपुर :- सीनियर भोंसला पैलेस में हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित अनेक संत-महात्मा, राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रतिमा का अनावरण डॉ. मोहन भागवत, देवनाथ मठ सुर्जी-अंजनगांव के पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी जितेंद्रनाथ महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज (अमरकंटक), मणिरामदास छावनी, दिगंबर अखाड़ा, अयोध्या धाम के महामंडलेश्वर स्वामी अजय रामदास महाराज तथा मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं सिंगरौली और अलीराजपुर जिलों की प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके की उपस्थिति में किया गया। इस समारोह का आयोजन भोंसले राजघराने के वंशज राजे मुधोजी भोंसले और राजे जय सिंह भोंसले की पहल एवं मार्गदर्शन में किया गया। समारोह के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वराज्य की स्थापना और उनके आदर्शों को याद किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिवाजी महाराज के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में प्रतिमा की विशेषताओं और उसके निर्माण से संबंधित जानकारी राजे जय सिंह भोंसले ने प्रस्तुत की। आभार प्रदर्शन राजे मुधोजी भोंसले ने किया, जबकि संचालन सारंग ढोक ने किया।

Popular Articles