– ढाई लाख रुपये का माल मूल मालिकों को लौटाया
गोंदिया :- गोरेगांव पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गुमशुदा एवं चोरी हुए विभिन्न कंपनियों के 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस प्रशासन का आभार माना।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोगरे एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी नंदनी चानपुरकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक वैशाली ढाले सहित पुलिस टीम ने की। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं तथा सीईआईआर पोर्टल पर भी पंजीकरण करें।








