spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

मुंबई :- राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर गुजरात और महाराष्ट्र के नागरिकों सहित देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि दीपावली हमें यह संदेश देती है कि जब हम अपने अंतःकरण में सत्य, सदाचार और आत्मबल का दीप प्रज्वलित करते हैं, तब हमारे जीवन में आशा, समृद्धि और शांति का प्रकाश फैलता है।

इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं, तब हम न केवल अपने कारीगरों, किसानों और उद्यमियों को सशक्त बनाते हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ संकल्प को भी साकार करते हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हमारी संस्कृति सदा से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ अर्थात सम्पूर्ण मानवता एक परिवार है, इस आदर्श पर आधारित रही है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमें पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सम्मान और प्राकृतिक खेती जैसे टिकाऊ जीवन मूल्यों को अपनाकर एक उज्ज्वल, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।

राज्यपाल ने यह कामना करते हुए कहा कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाए। उन्होंने आशा जतायी कि भारतमाता सभी पर अपनी कृपा बरसाए और हमारा देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.