– जिला स्तरीय गणेशोत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया
गोंदिया :- महाराष्ट्र शासन की महाराष्ट्र राज्य उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल प्रतियोगिता 2026 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले राधाकृष्ण गणेशोत्सव मंडल, मुंडीपार का ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान पूर्वक सत्कार किया गया। मुंबई में सांस्कृतिक कार्यमंत्री एड. आशीष शेलार के हाथों मंडल को पुरस्कार प्रदान किया गया था।
इस उपलब्धि पर आयोजित सत्कार समारोह में सरपंच प्रेमलता राऊत, उपसरपंच जावेद (राजा) खान, ग्राम अधिकारी अरविंद साखरे, ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश दीक्षित, चंद्रशेखर शहारे, बी.जी. कटरे, चुनीलाल चाचेरे, आम्रपाली राऊत, सरिता सुरजोसे, माधुरी चौधरी, भूमेश्वरी पारधी, श्यामकला खांडवाये और संगीता सरजारे सहित ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मंडल द्वारा गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक कार्य, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, जनजागृति और समाज प्रबोधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। यह सम्मान केवल मंडल की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे मुंडीपार गांव की एकजुटता, सामाजिक प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक परंपरा का गौरव है। इस उपलब्धि पर राधाकृष्ण गणेशोत्सव मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सहयोग करने वाले नागरिकों का अभिनंदन किया गया।








