spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शहीद जान्या-तिम्या विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा का निरीक्षण

– विद्यार्थियों के कौशल विकास का लिया जायजा

गोंदिया :- विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से गोरेगांव के शहीद जान्या-तिम्या जिला परिषद उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

इस दौरान पैसिव भोपाल के कल्पित मिश्रा, स्किल्स रूट के राज्य समन्वयक संतोष घुबे तथा स्किल्स ट्री के राज्य समन्वयक अंकुर बन्सोड ने विद्यालय की कार्यशाला, प्रयोगशाला, प्रशिक्षण सुविधाओं एवं विद्यार्थियों के कौशल विकास का जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्याध्यापक ओ. के. डोंगरवार तथा व्यावसायिक शिक्षक राहुल मोहुर्ले उपस्थित थे।

निरीक्षण दल ने आरती राइस मिल गोरेगांव, पॉप्युलर पोल्ट्री फार्म हिरडामाली तथा एमआईडीसी वेयरहाउस गोरेगांव का दौरा कर धान प्रसंस्करण, कुक्कुटपालन, माल भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें कौशलसंपन्न, आत्मनिर्भर एवं भविष्य में रोजगार के लिए तैयार करना है।

Popular Articles