हरियाणवी गीतों पर नृत्य किया प्रस्तुत
नागपुर ३१ : हरियाणा सावन उत्सव मेले का रंगारंग आयोजन स्माल फैक्ट्री एरिया के हरियाणा भवन में सोत्साह श्री राधा कृष्ण के फूलों से सजे सावन झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
मेले में अनेक महिलाएं, युवा व बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों व बड़ों के ग्रुप डांस,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, महिलाओं की फैशन शो प्रतियोगीता आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि विद्या हजारीलाल थीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका संगीता पुगलिया, मीना जेजानी ने निभाई। इस अवसर पर हरियाणा का पारंपरिक गीत’ सारे जहां में भारत, भारत में हरियाणा..’ पर नृत्य की प्रस्तुति संयोजिका मधु अग्रवाल,रश्मि बंसल, नीतू अग्रवाल,पुष्पा पोद्दार, शारदा अग्रवाल,सोनिया अग्रवाल ने किया। मयूरी अग्रवाल, शैलू अग्रवाल फैशन शो की विजेता रहीं। बच्चों की प्रतियोगिता में पहला व दूसरा व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी अतिथि व हरियाणा संघ की मुख्य कार्यकारिणी का संयोजिकाओं ने क्रिस्टल वट वृक्ष देकर स्वागत किया। सभी उपस्थितों ने मेले में लगे 35 स्टालों का आनंद लिया। सफलतार्थ सभी संयोजिकाओं सहित सखियों ने अथक प्रयास किया।




