spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हेमा ने की रणबीर की ‘रामायण’ की तारीफ

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है. खास बात ये है कि बॉलीवुड के भी तमाम सितारे जैसे एसएस राजामौली, मधुर भंडारकर, राम गोपाल वर्मा और बादशाह समेत कई सितारे भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. अब इसमें हेमा मालिनी का नाम भी शामिल हो गया है. बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी रणबीर कपूर की फिल्म देख ली है और अपना रिव्यू शेयर किया है.

हेमा मालिनी ने हाल ही में थिएटर में ‘रामायण’ देखी और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू शेयर किया. हेमा मालिनी ने बताया कि वह फिल्म देखने के लिए ज्यादा उम्मीदें लेकर नहीं गई थीं, लेकिन फिल्म की शानदार प्रस्तुति, कास्टिंग और विजुअल इफेक्ट्स देखकर काफी प्रभावित हुई हैं.

हेमा मालिनी ने 10 नवंबर बीते मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म को लेकर अपनी राय शेयर की. उन्होंने लिखा, मैंने हाल ही में ‘रामायण’ फिल्म का नया वर्जन देखा. यह एक महाकाव्य है और इसकी कहानी से छोटे बच्चे भी अच्छी तरह वाकिफ हैं. ऐसे में इसे देखने से पहले मेरी उम्मीदें बहुत ज्यादा नहीं थीं, क्योंकि इसकी कहानी में आखिर कितना बदलाव किया जा सकता है. लेकिन फिल्म की शानदार प्रस्तुति और जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट्स देखकर मैं हैरान रह गई. फिल्म ने मुझे काफी प्रभावित किया.

एक्ट्रेस ने आगे फिल्म के मुख्य किरदारों की कास्टिंग की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, “इसके साथ ही मुख्य किरदारों के लिए कलाकारों का चुनाव भी बिल्कुल सही था. मैं दर्शकों का रिस्पॉन्स देख सकती थी. फिल्म देखते हुए लोग खुद को एक अलग दौर में महसूस कर रहे थे और पर्दे पर होने वाली घटनाओं का हिस्सा बन गए थे.

हेमा मालिनी ने फिल्म में इस्तेमाल की गई नई तकनीक की भी तारीफ की. उनके मुताबिक, आधुनिक तकनीक ने फिल्म देखने के अनुभव को पूरी तरह खास बना दिया है. उन्होंने लिखा, असल में नई तकनीक के इस्तेमाल ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है. भारतीय दर्शकों के लिए यह वाकई एक बिल्कुल अलग और शानदार अनुभव है.

Popular Articles