spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की

नई दिल्ली :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में वे जिम्मेदारी से बच नहीं सकते, क्योंकि मंदिर के निर्माण और प्रबंधन में उनके सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी वित्तीय रिकार्ड सार्वजनिक करने और जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है।

‘एक्स’ पर पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने कहा, “चढ़ावा चोरी, आस्था से धोखा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ट्रस्ट के प्रबंधन और निर्माण से लेकर दान व चढ़ावे को गिनने और बैंक में जमा कराने तक, हर स्तर पर भाजपा, आरएसएस और विहिप के सदस्य जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे चढ़ावे की चोरी की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।”

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण से जुड़े अधिकारियों और लेखा विभाग ने पहले ही अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया था। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सभी आरोपितों के आरएसएस और बजरंग दल से संबंध होने का भी आरोप लगाया।

Popular Articles