spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दावा-एनवीडिया CEO के 2 अफेयर

– जेन्सन को पद से हटाने की तैयारी, मार्केट वैल्यू 27 लाख करोड़ घटी

नई दिल्ली :- दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग के दूसरे अफेयर के बारे में भी पता चला है। जानकारी के मुताबिक हुआंग का कंपनी की महिला अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के साथ अफेयर था। किम्बर्ली सीधे जेन्सन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। जेन्सन इससे पहले चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की बात कबूल कर चुके हैं। एलिस पर चीनी जासूस होने का शक है।

इस विवाद का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 27 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट चुका है। एनवीडिया अब जेन्सन को सीईओ पद से हटाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को बैठक में इसका फैसला लिया जाएगा। किम्बर्ली पॉवेल ने 2008 में एनवीडिया में डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में लगातार तरक्की की। अब वह हेल्थकेयर बिजनेस की वाइस प्रेसिडेंट हैं। कंपनी की प्रोफाइल के मुताबिक, शुरुआत में उनका काम मेडिकल इमेजिंग में एनवीडिया के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देना था।

एनवीडिया में आने से पहले पॉवेल एक इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप में प्रोडक्ट डेवलपमेंट का काम संभाला। इसी दौरान उन्होंने एनवीडिया से संपर्क किया और कंपनी के कंप्यूटिंग चिप्स के इस्तेमाल पर चर्चा की।

ट्रम्प को जेन्सन के अफेयर के बारे में पता था

सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी।

हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। जेन्सन की जगह लेने के 8 दावेदार, इनमें वरिष्ठ सलाहकार जय पुरी, सीईओ कोलेट क्रेस, हाइपरस्केल कंप्यूटिंग के वीपी इयान बक, कंपनी के सह-संस्थापक क्रिस मलाचोवस्क्की, चीफ साइंटिस्ट बिल डैली, वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस के ईवीपी निक पार्कर, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स प्रमुख डेबोरा शोक्विस्ट, एप्लाइड डीप लर्निंग रिसर्च के वीपी ब्रायन कैटानजारो का समावेश है।…

जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं

जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा।

हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया।

Popular Articles