spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवती को चलती लोकल से दिया धक्का

– छेड़छाड़ का मामला, पहियों के नीचे आया हाथ काटना पड़ा

मुंबई :- मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में एक युवती के साथ सहयात्री ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे नायगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। इस हादसे में युवती का बायां हाथ ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया, जिसके कारण डॉक्टरों को कोहनी के पास से उसका हाथ काटना पड़ा। वहीं, सिर में गंभीर चोट लगने से 16 टांके भी लगाने पड़े।

जानकारी के अनुसार, युवती बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान एक सहयात्री ने उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। युवती ने इसका विरोध किया और गुस्से में आरोपी की ओर अपनी चप्पल फेंक दी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। विवाद के दौरान ट्रेन नायगांव स्टेशन पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती को ट्रेन से धक्का दे दिया। वह प्लेटफॉर्म और डिब्बों के बीच गिर गई। इसी बीच ट्रेन चलने लगी और युवती का बायां हाथ पहियों की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवती को यात्रियों और एक पुलिस अधिकारी की मदद से प्लेटफॉर्म पर लाया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती का उपचार जारी है। इस घटना ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा और यात्रियों की निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Popular Articles