spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सीएम फडणवीस ने कसा कांग्रेस नेता पर तंज

– बोले – राहुल गांधी के ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’

 नागपुर :- कांग्रेस अल्पसंख्याक सलाकार समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के र्आििाक असंतोष के चलते अगले वर्ष भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गिरेगी, ऐसा दावा किया. इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पलटवार किया. ‘मुगेरीलल के हसीन सपने’ इससे अलग कुछ नहीं, ऐसा तंज उन्होंने राहुल गांधी पर कसा.

नागपुर के पास गोंडखैरी में गोदाम लॉजिस्टीक पार्क के उद्घाटन समारोह के बाद वे मीडिया से बातचित कर रहे थे. देश के आर्थिक आह्वान और जनता में बढ़ती नाराजगी का असर आगामी समय में देश की राजनीति पर दिखेगा. अगले वर्ष मोदी सरकार गिरेगी, ऐसा दावा राहुल गांधी ने किया. इस ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पत्रकारों ने ध्यान आकर्षित किया. इसका जवाब देते हुए वे बोल रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने समृद्ध्ी का अतिरिक्त काम अत्यंत तेज गति से शुरू है. इससे संपूर्ण विदर्भ औद्योगिक रूप से प्रगत होगा. इससे माल परिवहन क्षेत्र की किमते कम होगी तथा इस क्षेत्र में रोजगार निर्मिती होगी, ऐसा भी उन्होंने कहा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि, पालघर जिले के डहणू के पास बनाये जा रहे देश का सबसे बढ़ा बंदर वाढवण का पहला टर्मिनल 2०29 में शुरू होगा. इस बंदर तक पहुंचने के लिए समृद्धि महामार्ग के इगतपुरी से मार्ग बनाया जा रहा है. नागपुर से सीधे बंदर तक पहुंचा जा सकेगा.

Popular Articles