spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वेला हरी सडक़ पर वृक्षों की अवैध कटाई

– वनविभाग और प्रशासन की अनदेखी

नागपुर :- उपराजधानी से लगे वेला हरी सडक़ से जाते हुए नया पेट्रोल पंप शुरू हुआ है. वहां तुमसरे ले -आऊट में सडक़ पर सरेआम वृक्षों की कटाई शुरू है. ऐसा लगता है कि यहां पेड़ काटने की प्रतियोगिता जारी है. फिर भी वनविभाग और स्थानीय प्रशासन उदासिन रवैया अपना रहे है. क्योंकि, इस मार्ग पर आनेवाले पेडों की जिम्मेदारी वनविभाग और प्रशासन की होने से उनके द्वारा कोई कार्रवाई न होने से नागरिकों को आश्चर्य हो रहा है. पेड कटाई करनेवालों के पास किसी भी विभग की कोई अनुमति नही है. इस मार्ग पर एक देवी का मंदिर है उसे भी ढहाया गया है. इस बारे में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर वे फोन नही उठ़ाते, ऐसा नागरिकों का आरोप है. अब वनविभाग और स्थानीय प्रशासन कौनसा कदम उठ़ाते है, इस ओर सभी का ध्यान लगा है.

Popular Articles