spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

इमरान कयूम कुरैशी ने पत्रकार परिषद में रामटेक के जामा मस्जिद ट्रस्ट के खिलाफ कारवाई की मांग

नागपुर :- जामा मस्जिद कमेटी ट्रस्ट (रामटेक) संस्था में रजिस्टर बॉडी ना होने के बावजूद मस्जिद पर हुकूमत कररही है. साथ ही धर्मादाय आयुक के पास भी पंजियन कराया नहीं गया है. लेकिन इस पर नियंत्रण करनेवाली वक्फ बोर्ड भी किसी तरह से देखरेख नहीं कर रहा है. जिससे इसमें आर्थिक गडबडी अनेक वर्ष से हो रही है. उक्त आरोप इमरान कुरैशि ने आज पत्रकार परिषद के माध्यम से लगाया है.उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के मेंबर रजिस्टर्ड नहीं है, इसका प्रशासन के माध्यम से जांच कराया जाए. साथ ही इस संपूर्ण मामले की जांच कराने की मांग भी की है. इमरान कय्यूम कुरैशी ने कहा कि जामा मस्जिद ट्रस्ट के ज़रिए जमा किए गए डोनेशन, ज़कात और किराएदारों से जमा रकम और दूसरे फंड के इस्तेमाल को लेकर कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन के ऑफिशियल रिकॉर्ड, ऑडिट रिपोर्ट और लीगल डॉक्यूमेंट्स पब्लिक नहीं किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बॉडी के रजिस्टर्ड न होने के बावजूद संस्था के नाम पर आर्थिक व्यवहार किए जा रहे हैं। और मस्जिद की मंगलवारी वार्ड में संपत्ति है वहां पर अतिक्रमण किया है। उन्होंने बताया कि यह कानून के खिलाफ है। इसकी भी संबंधित अधिकारियों की तुरंत दखल देकर जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और संगठन के काम पारदर्शी और कानूनी तरीके से चलाए जाएं। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से भी अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और सच सामने लाने में सहयोग करें। जिला वक्फ अधिकारी महाराष्ट्र राज्य , वक्फ मंडळ हज हाऊस नागपूर , महाराष्ट्र राज्य कावक्फ मंडल छत्रपती संभाजी नगर, इनसे शिकायत की है। नागपूर वक्फ बोर्ड ऑफिस के अधिकारी रेहान सर से बात करने पर उन्होंने जुनी रजिस्टर्ड मेंबर रामटेक जमा मस्जिद ट्रस्ट नं B-89N सं १९६२ के सदस्य के संबंध में दस्तावेज दिया है धर्मादाय आयुक्त में इस की नोंद नही है इस बारे में पता किए हैं और इसकी चेंज रिपोर्ट व ऑडिट रिपोर्ट भी सबमिट नहीं किया गया है. इसकी संपूर्ण जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है ।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.