spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

छिंदवाड़ा बस हादसे में एक मृतक की पहचान नहीं

– जबलपुर से आई मेडिकल टीम कर रही घायलों का इलाज

 – परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि का ऐलान

भोपाल :- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव के हितग्राही सम्मेलन से लौट रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई. हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ बताया जा रहा है. बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई. मध्‍य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा क‍ि आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है. प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ.

मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं. छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है.

मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा. भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है.

सीएम ने सहायता राशि की घोषणा की

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है। मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

Popular Articles