Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सरपंचों का अनिश्चितकालीन अनशन

वर्धा :- सरपंच संघ ने न्यायालय के आदेश के पालन की मांग को लेकर जिला परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. यह आंदोलन जिले की 315 ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने की मांग को लेकर किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 के बीच कार्यकाल समाप्त होने वाली 315 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने वर्धा जिला सरपंच संघ के माध्यम से मुंबई उच्च न्यायालय के नागपुर खंडपीठ में याचिका दायर की थी. 10 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 20 फरवरी 2026 के परिपत्र को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश राज्य सरकार सहित सभी संबंधित पक्षों को दिए थे. सरपंच संघ ने इस आदेश के पालन हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर 315 सरपंचों को तुरंत प्रशासक नियुक्त करने की मांग की थी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.