नागपुर २९ : समय के अनुसार परिवर्तन को उचित ठहराते हुए, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक, कश्मीरी लाल जी ने कहा कि भारत को समृद्ध, सुरक्षित, स्वालंबी, स्वाभिमानी व प्रेरक राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों को नए अफसर का लाभ पाने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। वे टिम कैट नागपुर द्वारा स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वालंबन अभियान के अंतर्गत कैट के कार्यालय में आयोजित एक बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा। कश्मीरी लाल जी ने आगे कहा कि राष्ट्र आत्मा की रक्षा के लिए राष्ट्रवाद का समर्थन जरूरी है। स्वदेशी स्वालंबन के शोध के आधार पर ही भारत को समृद्धिशाली बनाना होगा। स्वदेशी मामले में पहले देश के युवा स्वदेशी खिलौने की बात करते थे। आज का युवा मोबाइल फोन और ड्रोन की बात करता है। इनोवेशन और स्टार्टअप हमारे युवाओं के रगों में बोलने लगा है। पहले जहां चरखे की बात होती थी, अब चंद्रयान की बात होती है। स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी निवेश या एफडीआई का विरोध नहीं किया, बल्कि यह प्रयास किया गया की विदेशी निवेश के नाम से विदेशी कंपनियां या कारोबारी हमारे स्वदेशी बाजार पर कब्जा न कर ले। हमारे देश के युवा अब विदेशों में नौकरी की चाह न रखते हुए, हमारे देश में ही वे नौकरी देने वाले बनने की सोच रखते हैं।
इस मौके पर कंफिडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेडर्स नई दिल्ली (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया ने कहा कि देशवासियों को दिल से देशी, जरूरतों में स्वदेशी और मजबूरी में ही विदेशी सामान लेना चहिए। अब समय आ गया है कि हमारी महिलाओं में भी स्वदेशी का भाव जगाना होगा। सी ए श्वेताली ठाकरे ने कहा कि हमें जो अर्थशास्त्र पढ़ाया गया, वह विदेशी परिपेक्ष में था। अब हमें भारत के परिपेक्ष में अर्थशास्त्र को समझना और समझाना पडगा।
कश्मीरी लाल जी का स्वागत प्रेसिडेंट राजकुमार गुप्ता और श्वेतली ठाकरे ने किया। प्रस्तावना और परिचय संरक्षक किशन धाराशिवकर ने किया। कार्यक्रम का सचालन विनोद गुप्ता ने किया। प्रमुखता से उपस्थित थे ज्ञानेश्वर रक्षक, अजय पतकी, गोविंद पटेल, राजू जैन, धनंजय भिड़े, शिरिष तारे, पुरुषोत्तम गुराव, मधुसूदन सारडा, प्रज्ञा मोदी, हेमलता धुरिया, रुची आनंद आदि।




