spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जेल से फरार ‘इक्का’ ने प्रेमिका को धमकाया

– इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज और दी जान से मारने की धमकी

नागपुर :- हुडकेश्वर थाने से फरार होने वाले कुख्यात सेंधमार तिरोड़ा निवासी हर्ष उर्फ इक्का महेंद्र रामटेके (25) ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने प्रेमिका के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बेलतरोड़ी पुलिस ने आरोपी इक्का के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय शिकायतकर्ता युवती खापरी पुनर्वसन सेक्टर-26 में अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ रहती है। वह हर्ष उर्फ इक्का के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी है और दोनों की एक तीन वर्षीय बेटी है। आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति और लगातार सेंधमारी के मामलों में जेल जाने के साथ ही मारपीट से परेशान होकर युवती पिछले दो वर्षों से उससे अलग होकर अपने परिवार के साथ रह रही है। करीब एक महीने पहले आरोपी युवती के घर पहुंचा और दोबारा साथ रहने का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसके भाई को भी धमकी दी। डर के कारण उस समय युवती ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

इसके बाद 27 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी ने ‘एक इंस्टाग्राम अकाउंट से युवती के इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील संदेश भेजे। आरोपी ने संदेश में कथित तौर पर कहा कि वह जेल से फरार होकर आया है और वह युवती तथा उसके भाई से बदला लेगा। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बेलतरोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक सुकन्या पुंडलिक चौधरी मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल इक्का हुडकेश्वर पुलिस की हिरासत में है। बेलतरोड़ी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

Popular Articles