– इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का विशेष उल्लास
नागपुर :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नागपुर का इस्कॉन मंदिर भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई।
दिनभर मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज सुनाई देती रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर नागपुर के अन्य प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास चरम पर पहुंचेगा। जन्मोत्सव के समय विशेष पूजा-अर्चना, आरती और जयकारों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।








