आईएमसीटीएफ ने विद्यार्थियों में भरा राष्ट्रप्रेम,नैतिक मूल्य
नागपुर २६ : इन्विटेशन फ़ॉर मोरल एंड कल्चरल ट्रेनिंग फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल सप्ताह के अंतर्गत तक शहर के विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना जागृत करना था।
मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल अच्युत शंकर देव, एयर वाइस मार्शल सूर्यकांत चाफेकर सहित अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिए।आदर्श विद्या मंदिर श्रीमती वी.एस. गांधी हाई स्कूल, कापसी, न्यू अपोस्टोलिक इंग्लिश हाई स्कूल, श्रीमती जी.जी. सारडा हाईयर इंग्लिश स्कूल एवं सी.बी. आदर्श विद्या मंदिर, गांधीबाग, भवन्स बी.पी. विद्या मंदिर, श्रीकृष्ण नगर के बच्चों को परम वीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि, प्रेरक कहानियां, देशभक्ति गीत व आईएमसीटीएफ की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। आईएमसीटीएफ देशभर में छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक चेतना और चारित्रिक निर्माण की दिशा में कार्यरत है। नागपुर संयोजक तपेश शर्मा और आईएमसीटीएफ समन्वयक सुशील मोदानी व आईएमसीटीएफ की समस्त कार्यकारिणी के संयोजन में संपन्न इन कार्यक्रमों को स्कूलों के शिक्षकों, छात्रों और प्रबंधन ने सराहा।




