spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कासनगोट्टूवार का पार्टी ने कर दिया थर्टीफर्स्ट? दिखाया बाहर का रास्ता

– प्रदेश नेतृत्व की काटी थी लिस्ट… कर दिया ” द एन्ड “

चंद्रपूर :- नए साल के जश्न के बीच चंद्रपुर की राजनीति में एक बड़ी उथल-पुथल मच गई है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कड़े तेवर अपनाते हुए महानगर जिला अध्यक्ष कासनगोट्टूवार को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इसे वरिष्ठ नेता और मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में उठाया गया ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है।

अंदरूनी कलह का ‘द एंड’?

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से स्थानीय संगठन में ‘दो फाड़’ की स्थिति बनी हुई थी। हटाए गए महानगर जिला अध्यक्ष कासनगोट्टूवार की नजदीकियां विधायक किशोर जोरगेवार के खेमे से बताई जा रही थीं, जो पार्टी के स्थापित प्रोटोकॉल और वरिष्ठ नेतृत्व को रास नहीं आ रहा था। 31 डिसेंबर को जारी हुए इस आदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठन के भीतर ‘समानांतर सत्ता’ चलाने की कोशिशों को कुचल दिया जाएगा।

आमतौर पर मकर संक्रांति पर ‘पतंग काटने’ की परंपरा है, लेकिन भाजपा ने दो हफ्ते पहले ही सियासी पतंग काट दी है। कासनगोट्टूवार को हटाने का निर्णय इतना आकस्मिक था कि उनके समर्थकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसे ‘ऑपरेशन क्लीन’ का नाम दिया जा रहा है, जिसका मकसद पार्टी को आगामी चुनौतियों के लिए एकजूट करना है।

इस कार्रवाई के बाद जिला भाजपा में शक्ति संतुलन पूरी तरह से मुनगंटीवार गुट के पक्ष में झुक गया है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए जिला अध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब किसी ऐसे चेहरे को मौका मिलेगा जो गुटबाजी से दूर रहकर संगठन को सर्वो परि रखे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.