spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग भतीजे ने की चाचा की हत्या

नागपूर :- खापरखेड़ा कलमेश्वर तहसील के मोहगांव परिसर में खेत के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. सावंगी निवासी राजू मानकर की हत्या उनके नाबालिग भतीजे ने कर दी. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आरोपी नाबालिग ने अपनी मां को गाली दिए जाने के विवाद में गुस्से में आकर चाचा राजू मानकर पर कुल्हाड़ी से सिर के पीछे वार किया. हमले की तीव्रता के कारण राजू मानकर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद नाबालिग आरोपी कुल्हाड़ी लेकर स्वयं कलमेश्वर पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Popular Articles