– इतवारा बाजार में फर्नीचर की 9 दुकानें जलकर खाक
अमरावती :- रविवार दोपहर से लेकर रात तक 12 घंटे के दौरान शहर में आग की तीन घटनाएं हुईं। सोमवार तड़के 4 बजे के दौरान इतवारा बाजार परिसर के लकड़ा बाजार में कादर फर्निचर व शेख अमान फर्निचर समेत 9 दुकानों को भीषण आग लगी। इस आग ने फर्निचर व इलेक्ट्रिक सामग्री जलकर खाक हो गए। जिन दुकानों को आग लगी उसमें कादर फर्निचर, अमान फर्निचर, बाबूलाल फर्निचर, अजिज फर्निचर, जमील, मटु शीशीवाले, वकील इलेक्ट्रिकवाले, सलमान इलेक्ट्रिकवाले व शेख यूसुफ फर्निचर का समावेश है। तड़के 4 बजे के दौरान इन दो फर्निचर की दुकान को अचानक आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल विभाग के वॉलकट कम्पाउंड और ट्रांसपोर्ट नगर से बुलाए गए 15 टैंकरों की मदद से सुबह 7 बजे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस भीषण आग में आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से दमकल विभाग ने रोकने में सफलता हासिल कर ली। इस भीषण अग्निकांड में सभी 9 दुकानों में रखे सागौन के दरवाजे, चौखट, सीएफएल लाइट और इलेक्ट्रिक की पुरानी सामग्री जलकर खाक हो गई। आग में करीब 1 करोड़ का नुकसान होने की संभावना जताई गई है। राजापेठ में कचरा कंटेनर गाड़ी खाक : राजापेठ की गुप्ता चाल के पीछे की गली में मनपा के कचरा कंटेनर की गाड़ी एमएच 27-बीवाई 2885 को अचानक आग लग गई। यह घटना 21 दिसंबर को दोपहर 12 बजे के दौरान घटी। क्षेत्र के पूर्व पार्षद लखनराज ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।








