– दिल्ली के डॉक्टर की चंद्रपुर कोर्ट में पेशी आज
चंद्रपुर :- किडनी बिक्री मामले में रसुखदार लोगों के नाम सामने आने से यह मामला हाईप्रोफाइल बनता बनता जा रहा है। दरम्यान इस मामले में दिल्ली का आरोपी डा. रवींद्रपाल शुक्रवार को चंद्रपुर अदालत में पेश होगा। सिंग दरअसल दिल्ली और तमिलनाडू के डॉक्टर्स का इसमें समावेश होने के बाद पुलिस टीम ने 29 दिसंबर को डा.सिंग को दिल्ली में हिरासत में लिया था परंतु तड़के 4 बजे कोहरे के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका जिससे डॉक्टर को 24 घंटे के भीतर चंद्रपुर न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका। ऐसे में उसे वापस दिल्ली के रोहिणी न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले की जानकारी न्यायालय में दी गई। न्यायालय ने यह कहकर उसे अंतरिम जमानत दी कि वे प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं। जांच में सहयोग करेंगे। साथ ही उसे 2 जनवरी को चंद्रपुर अदालत में रहने के आदेश दिए गए। बताया जाता है कि, डॉक्टर का मोबाइल जांच टीम ने अपने कब्जे में लिया है। चर्चा है कि, डा. रवींद्रपाल सिंग का नाम वर्ष 2022 में पद्मश्री पुरस्कार के इच्छुकों के सूची में था। किडनी बिक्री मामले में मुख्य सूत्रधार कृष्णा की कॉल डिटेल्स चेक करने पर डा. सिंग का नाम सामने आया। बताया जाता है कि, डा. सिंग यह तमिलनाडू के त्रिची के स्टार किम्स अस्पताल के संचालक डा. राजरत्नम गोविंदस्वामी के अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपन करते थे। डा. राजरत्नम अब तक पुलिस के हाथ लगा नहीं है। उसके परिवार का एक सदस्य राज्य में मंत्री होने के कारण उस तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को परेशानी आ रही है।




