spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पत्थर और ईंट से वार कर हत्या

नागपुर :- कलमना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हत्या की वारदात हुई. एक मनोरोगी ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. लगातार सिर पर पत्थर और ईंट से वार कर इस हत्या को अंजाम दिया. आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि मृतक भी मतिमंद बताया जा रहा है. मृतक विजयनगर निवासी दीपक उर्फ भोला रामप्रसाद चंद्रलेख बताया गया. आरोपी अमोल उर्फ सलमान लक्ष्मण वाघमारे कलमना की जूनी बस्ती में अपनी बहन के साथ रहता है.

बहन होम पेशंट की देखरेख का काम करती है और रोजाना रात को ड्यूटी पर चली जाती है. इसके बाद दीपक और अमोल ही घर पर बने रहते थे. घर की छत पर नशा करते थे. दीपक के पिता रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह मतिमंद था.

कोई काम धंधा नहीं करता था और बेवजह बाहर घूमता रहता था. 2-2 दिन तक वह घर से गायब रहता था. उसका ज्यादातर समय अमोल के साथ ही बीतता था. अमोल भी सनकी स्वभाव का और मनोरोगी है. उसका मानसिक उपचार भी चल रहा है. दोनों परिजनों से पैसा मांगते, दिनभर साथ घूमते और गांजा पीते थे. रात में दोनों अमोल के घर पर गए. छत पर बैठकर नशा किया. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया. अमोल ने छत पर पड़ी ईंट और पत्थर से दीपक के सिर पर कई प्रहार किए. दीपक वहीं जख्मी पड़ा रहा और उसकी जान चली गई. गुरुवार की सुबह अमोल की बहन घर पर पहुंची. वह छत पर गई तो दीपक खून से लथपथ मृतावस्था में दिखाई दिया. अमोल वहां मौजूद नहीं होने के कारण बहन ने घटना की जानकारी पुलिस और दीपक के परिजनों को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.