नागपूर :- भारत सरकार द्वारा एमएस एमई के लिए विविध योजनाओं के बारे मे यूनिट होल्डर्स को अवगत कराने मे कॉसिया विदर्भ हमेशा अग्रणीय रहा है और श्रंखला मे कोसिया विदर्भ के प्रतिनिधि मंडल ने रुख्मिनि अत्री,संयुक्त विकास आयुक्त,मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई, नई दिल्ली ,भारत सरकार से भेट की एवं उनका स्वागत करते हुए विविद योजनाओं पर चर्चा की.कोसिया विदर्भ के अध्यक्ष सीए जुल्फेश शाह ने अत्री से कहा की कुछ योजनाए जैसे की सीएलसीएसएस को बिना किसी वजह से अचानक बंध कर दिया है जिससे सुष्म एवं लघु उधोगों को इसका लाभ मिलना बंध हो गया है.इस योजना के तहत प्लांट & मशीनरी ऋण लेकर
खरीदने पर १५% (अधिकतम १५ लाख रु) की कैश सब्सिडी दी जाती थी पर इस स्कीम को आनन फानन मे बंध कर दिया गया.इस स्कीम से सुष्म और लघु उद्योगो को एक सपोर्ट मिलता था जिससे अब वो वंचित रह जा रहे हैं. इस पर कोसिया ने पहले भी भारत सरकार को इस योजना को पुनः शुरु करने के लिए निवेदन दिया था पर अभी भी इसे शुरु नही किया गया.
अत्री ने कोसिया प्रतिनिधी मंडल को इस बारे मे उचित कदम उठाकर इस पर विचार कर इसे जल्द हि पुनः शुरु कराने के बारे मे आश्वास्त किया.इस अवसर पर सयुक्त निर्देशक एमएस एमई,नागपुर विजय सिरसाट,कोसिया के कोषाध्यक्ष नितिन आळशी,गोविंद राठी,ललित कारेमोरे इत्यादि उपस्थित थे.




