spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लाडली बहन योजना का ग़लत फ़ायदा: हजारों सरकारी कर्मचारी जांच के घेरे में

– लाभ लेने वाले अधिकारियों से होगी रकम की वसूली

मुंबई :- लाडली बहन योजना का गलत फायदा उठाने वाले सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लिया गया पैसा वापस वसूला जाएगा, जबकि उनकी वेतन वृद्धि रोके जाने की भी संभावना जताई जा रही है. ढाई करोड़ लाडली बहनों की केवाईसी शुरू करने के बाद कई बातें सामने आई हैं. पांच हजार सरकारी कर्मचारी और तीन हजार शिक्षक, साथ ही पुलिस तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ लिया है. जिन अधिकारी और कर्मचारियों ने इस योजना का लाभ लिया है, उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पत्र भेजकर कार्रवाई की जाएगी. ढाई करोड़ महिलाओं में से अब तक एक करोड़ तीस लाख महिलाओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है. योजना के तहत लाभ लेने वाले कर्मचारियों की जांच की जा रही है. अगले एक महीने में यह स्पष्ट हो जाएगा कि ये कर्मचारी किन-किन विभागों से हैं. इसके बाद संबंधित विभागों को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा.

ई-केवाईसी की समय-सीमा बढ़ाई

मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ लेने वाली जिन महिलाओं का केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ था, उनके लिए अब एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. इस योजना की केवाईसी प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी गई है. इससे पहले 18 नवंबर तक कराना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है. राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी है. राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने के कारण तथा अन्य कठिनाइयों की वजह से कई लाभार्थी महिलाएं केवाईसी नहीं करा पाई थीं, ऐसी महिलाओं के लिए एक बार फिर से समय-सीमा बढ़ाई गई है.

Popular Articles