– सीएम फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया लोकार्पण
नागपुर :- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नागपुर महानगरपालिका की ओर से 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन लकड़गंज स्थित कच्ची विसा के सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में होगी।
आयोजन की तैयारियों के तहत रेशिमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में मैराथन के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगो का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे, विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, मोहन मते और संजय भेंडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विकास महात्मे, पूर्व सांसद सुधाकर कोहले, विकास कुंभारे तथा मैराथन के संयोजक और सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।





