spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महंगाई की मार, लाल बसों का सफर अस्थायी तौर पर महंगा

नागपुर :- एसटी महामंडल की लाल बसों से जाना बुधवार से महंगा हो गया है। यात्रियों को टिकटों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। हालाकि यह किराया वृध्दी केवल 2 महीने के लिए ही है। गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह किराया बढाया गया है। हालांकि अब 2 रूपये स्वच्छता अधिभार के नाम पर अतिरिक्त तौर पर हर यात्री को स्थाई तौर पर देना पड़ेगा। इससे रीहायत लेनेवाले यात्री भी अछूते नहीं रहेंगे।

एसटी महामंडल की बसें परीवहन व्यवस्था में यात्रियों का मुख्य साधन है। जिसका मुख्य कारण इन बसों का जहां एक ओर किराया कम होता है। वही दुसरी ओर कहीं भी जाने के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हो जाती है। केवल नागपुर विभाग की बात करें तो यहां कुल 436 बसें चलती है। इन बसों में प्रति दिन हजारों की संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। यात्रियों के आवागमन के लिए शहर में निजी बसें व रेल्वे भी उपलब्ध है। लेकिन रेलवे की टिकट प्राप्त करने की झंझट व निजी बसों का मनमाना किराया के कारण यात्री एसटी बसों को ही प्राथमिकता देते हैं। लेकिन गर्मी में यात्रियों की संख्या बढ़ जाने से अब तक एसटी महामंडल गर्मी के 2 महीनों मेंएसटी बसों का किराया बढाया है। जिसके कारण यात्रियों की जेब ढीली हो सकती है। हालांकि यह किराया केवल लाल बसों के लिए ही लागू होगा। शिवशाही, ईवी बसों में किसी तरह की किराया नहीं बढाया जाएगा। यह किराया बढने का आदेश 15 अप्रैल से लागू हुआ है। नागपुर से पालघर, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, नाशिक, धुले, जलगांव, अहमदनगर, बीड, नांदेड, लातूर, परभणी, जालना, अमरावती आदि जगह जाना महंगा हो गया।

2 रुपये ज्यादा देना पडेगा अतिरिक्त : यात्रियों में महिला, सीनियर सीटीजन और वरिष्ठ नागरिकों को टिकट शुक्ल में रीहायत दी जाती है। महिला व सिनियर सीटीजन को हाफ टिकट और वरिष्ठ नागरिकों को पूरी टिकट शुल्क की रीहायत दी जा रही है। लेकिन अब सभी यात्रियों को अतिरिक्त तौर पर टिकट शुल्क में 2 रुपये देना पड़ेगा। जोकि स्वच्छता अधिभार के नाम पर रहेगा।

इस तरह होगा किराया महंगा : नागपुर से भंडारा पहले 112 अब 123, तुमसर पहले 172 अब 189, उमरेड पहले 81 अब 89, काटोल पहले 102 अब 112, रामटेक पहले 81 अब 89, सावनेर 71 अब 78, कोंढाली पहले 91 अब 100, हिंगणघाट पहले 132 अब 145, वर्धा पहले 132 अब 145, वरूड 182 अब 200, यवतमाल 252 अब 277, चंद्रपुर 262 अब 288, अमरावती 262 अब 278, साकोली 192 अब 211, देवरी 262 अब 288, गोंदिया 292 अब 321, गड़चिरोली 292 अब 321, पांढरकावडा 262 अब 288 रुपये रहेगी।

Popular Articles