spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डॉक्टर्स डे पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

– 1,400 नए डॉक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र

मुंबई :- डॉक्टर्स डे के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में 1,400 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

डॉक्टर्स डे के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए 1,400 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दी।

मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों की एक साथ भर्ती की जा रही है। इस भर्ती से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा और राज्य के ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए डॉक्टरों की नियुक्ति से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और आम नागरिकों को समय पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Popular Articles