गोधनी नगर पंचायत अंतर्गत नागमंदिर बस्ती पट्टे वाटप का इंतजार हुआ ख़त्म
गोधनी १९ : मानव कल्याण सामाजिक व सांस्कृतिक बहुउद्देशिय संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर ने ज्ञापन सौंपा गोधनी नगर पंचायत अंतर्गत नागमंदिर बस्ती में जल्द होगा पट्टे वाटप महाराष्ट्र के महसूल मंत्री तथा पालक मंत्री ने चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया निर्देश गोधनी नगर पंचायत अंतर्गत नागमंदिर बस्ती में गरीब तथा हातमजूर परिवार पिछले 40 से 50 वर्षों से रह रहा है । पट्ठे ना मिलने से अभी भी प्रधानमंत्री घरकुल योजना से वंचित रखा गया है । मानव कल्याण सामाजिक व सांस्कृतिक बउहुद्देशिय संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर ने पिछले एक वर्ष से पट्टे मिलने हेतू प्रयास कर रहे थे जनवरी से 70 रहवासियों के प्रधानमंत्री घरकुल योजना के फॉर्म भरकर तैयार हैं । किंतु गोधनी नगर पंचायत द्वारा फॉर्म जमा नहीं किया गया । आमदार समीर मेघे द्वारा जिल्हाधिकारी को पत्र दिया गया किंतु कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई थी । 22 जून को महाराष्ट्र सरकार के महसूलमंत्री तथा नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के जनता दरबार में मानव कल्याण सामाजिक व सांस्कृतिक बहुउद्देशिय संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर इन्हें तथा आये हुये बस्ती के महिलाओं तथा नागरिकों को जल्द पट्टे वाटप का निर्देश देकर इंतजार ख़त्म किया गया । नागकरीकों के आँखों से निकले ख़ुशी के आँसू नागकरीकों द्वारा महसूलमंत्री बावनकुले को धन्यवाद देकर तथा आभार व्यक्त किया । पर संस्था के अध्यक्ष कमलेश सिंह ठाकुर ने 8 महिने से लगातार जोडपी जंगल का मुद्दे को लेकर रातदिन एक करकें इसलिये यह काम सफल हो गया ।




