spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

47 हेक्टेयर वन एवं राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

– महिला सरपंच सुलोचना ऋषीलाल लिल्लारे के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला सक्रिय

यासीन शेख, गोंदिया सालेकसा :- ग्राम बिंजली तहसील सालेकसा में 45 हेक्टेयर वन विभाग एवं राजस्व विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की महत्वपूर्ण कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.यह पहल ग्राम की महिला सरपंच सुलोचना ऋषीलाल लिल्लारे के नेतृत्व में ग्रामसभा में पारित ठराव के आधार पर की गई ग्रामपंचायत के समस्त सदस्यों, गांववासियों तथा संबंधित समितियों के सहयोग से यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है.

अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत की जा रही है.राजस्व भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही संबंधित राजस्व कानूनों के अंतर्गत तथा वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य वन अधिनियमों के प्रावधानों के अनुसार किया जा रहा है. इस अभियान में सामूहिक वनहक्क समिति बिंजली तथा संयुक्त वन व्यवस्थापन समिति बिंजली का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

यह कार्रवाई तहसीलदार नरसय्या कोंडागुरले की देखरेख में तथा वन क्षेत्राधिकारी आर. के. गुटके की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न की गई. इस अवसर पर क्षेत्र सहायक बि. ए. कोहरे, वनरक्षक गणेश पाऊलझगड़े, वन विभाग के अन्य कर्मचारी तथा महसूल विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे. प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया बुलडोजर चला कर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू की गई.

ग्रामवासियों ने भी एकजुट होकर ग्रामपंचायत को सहयोग प्रदान किया। नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से संबंधित भूमि का उपयोग भविष्य में विकास कार्यों, सार्वजनिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जा सकेगा.

तालुका के नागरिकों एवं ग्रामवासियों की ओर से महिला सरपंच सुलोचना ऋषीलाल लिल्हारे के साहसिक निर्णय और दृढ़ नेतृत्व की सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का विश्वास है कि यह कदम गांव के सर्वांगीण विकास और सुव्यवस्थित प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

Popular Articles