मुंबई :- नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन में इस बार दर्शकों को मनोरंजन की खास डोज मिलने वाली है। अभिनेता मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा एक साथ शो के मंच पर नजर आएंगे। दोनों कलाकार अपने अनुभवों, दोस्ती और मजेदार किस्सों से दर्शकों को हंसाते दिखाई देंगे।
शो के दौरान कपिल शर्मा, आशुतोष राणा की अभिनय क्षमता और हर किरदार में ढल जाने की कला का जिक्र करते हैं। इसी बातचीत में मनोज बाजपेयी अपने दोस्त से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हैं।
मनोज बताते हैं कि जब उनके दोस्त अपनी कमजोर हिंदी के लिए माफी मांगते हैं, तो आशुतोष राणा उनसे मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि यह लज्जित होने वाली बात है या गर्व करने वाली। इस किस्से के बाद शो में हंसी का माहौल बन जाता है।
इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने लोकप्रिय किरदारों के साथ मनोरंजन करते नजर आएंगे। यह खास एपिसोड शनिवार रात आठ बजे नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।






