spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आदर्श बहुउद्देशिय संस्था तथा भारतीय रियल एस्टेट एजेंट यूनियन के नेतृत्व में हनुमान नगर में भव्य छाछ वितरण

– बुद्ध जयंती, महाराष्ट्र दिवस और कामगार दिवस पर सेवा भाव का प्रेरणादायी उदाहरण

नागपुर :- आदर्श बहुउद्देशिय संस्था तथा भारतीय रियल एस्टेट एजेंट यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से 1 मई को मेडिकल चौक स्थित हनुमान नगर कार्यालय के सामने छाछ वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया भगवान बुद्ध जयंती, आनंदमूर्ति जन्मदिवस, महाराष्ट्र दिन तथा कामगार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। संस्था की संस्थापक सचिव ज्योति द्विवेदी ने अपने संबोधन में बताया कि संस्था पिछले 18 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्वों पर सेवा कार्य करना संस्था की परंपरा रही है और भीषण गर्मी में राहगीरों को छाछ वितरित करना अत्यंत पुण्य का कार्य है, जिससे समाज में सेवा और मानवता का संदेश प्रसारित होता है। भारतीय रियल एस्टेट एजेंट यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह की धर्मपत्नी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्चा धर्म है और सभी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर आदर्श द्विवेदी, प्राप्ति अग्रवाल, राजवीर सिंह, रोशनी सिंह, शौर्य सिंह, नीतू, सरगम, निशिकांत वाघमारे, संजय खोबरागड़े, अंकुश डाखोरे राहुल शर्मा, आशोम माटे, मिलिंद भाई, संस्था अध्यक्ष ज्योति द्विवेदी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन आदर्श बहुउद्देशिय संस्था की संस्थापक सचिव ज्योति द्विवेदी एवं भारतीय रियल एस्टेट एजेंट यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह ,एवं ज्योति द्विवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एवं सभी आम नागरिक को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई एवं साथ में सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था भी की गई ज्योति द्विवेदी ने आम नागरिक को सफाई के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम में हजारों राहगीरों ने छाछ वितरण का लाभ लिया और आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की। यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.