spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ताजबाग में आज मौलाना अमीनुल कादरी की तक़रीर

– ताजबाग में आज मौलाना अमीनुल कादरी की तक़रीर 

नागपुर :- हजरत बाबा सय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स के अवसर पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के तत्वावधान में १४ जुलाई २०२६ को ताजबाग उर्स शामियाने में विश्वास के प्रख्यात मुस्लिम धर्मगुरु शहजाद ए गौसे आजम मौलाना सैयद अमीनुल कादरी की तक़रीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. तक़रीर कार्यक्रम रात १० बजे शुरू होगा. इसमें मौलाना अमीनुल कादरी बाबा ताजुद्दीन के जीवन संघर्षों, शिक्षाओं और संदेशों पर प्रकाश डालेंगे. साथ ही वे इस्लाम की तालीमात और पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के जीवन शिक्षाओं पर विस्तार से तक़रीर करेंगे. ताजबाग में बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का सालन उर्स जारी है. इस उपलक्ष्य में रोजाना ही धार्मिक आयोजन हो रहे है. देशभर श्रद्धालु ताजबाग पहुंच रहे है. ट्रस्ट एवं स्थानीय प्रशासन की तरफ से तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फ़ारूक बावला, हाजी इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, मुस्तफा टोपीवाला ने जायरीनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है.

Popular Articles