spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

104 वें सालाना उर्स के अवसर पर मेडिकल कैंप का आयोजन, एमआईएम एवं मुस्लिम लीग के जनप्रतिनिधियों का हुआ सत्कार

नागपूर :- हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स के पावन अवसर पर फैज़ाने ताजुल औलिया ओल्ड एज होम की जानिब से ताजाबाद शरीफ़ में उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य का आयोजन मौलाना इरशाद साहब के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नागपुर महानगरपालिका के मुस्लिम लीग के नगरसेवक असलम मुल्ला खान, AIMIM के नगरसेवक फहीम खान, आसिफ मांडवा, पवन कोवे, तथा AIMIM के उत्तर नागपुर पूर्व अध्यक्ष नसीम अख्तर और पूर्व उपाध्यक्ष कलीम अंसारी का संस्था की ओर से शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असलम मुल्ला खान एवं फहीम खान ने कहा कि फैज़ाने ताजुल औलिया संस्था नागपुर शहर में मानव सेवा का सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था चिकित्सा सेवा, ओल्ड एज होम, दीनी तालीम सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने मौलाना इरशाद साहब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे ज़रूरतमंद लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है और इस प्रकार के सेवा कार्य समाज एवं देशहित में महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि फैज़ाने ताजुल औलिया आगे भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य करती रहे।

Popular Articles