– डॉक्टर के पर्चे बिना बेचता था प्रतिबंधित कफ सिरप
– ऑपरेशन थंडर के तहत लकडग़ंज पुलिस की कार्रवाई
नागपुर :- पुलिस ने उपराजधानी में नशीली दवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली कफ सिरप की अवैध बिक्री करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक आरोपी दवा की दुकान का मालिक है और उसकी दुकान और घर से अवैध दवाओं का जखीरा जब्त किया गया है. वह बिना डॉक्टर के पर्चे के नशीली दवाएं बेच रहा था. यह कार्रवाई लकडग़ंज थाने की पुलिस टीम ने की.
यह रैकेट शहर के युवाओं को सिर्फ़ अपने आर्थिक फायदे के लिए नशे की गर्त में धकेलता था. तुषार पवन अग्रवाल (29), निवास: बालाजी मंदिर मार्ग, इतवारी
भरतकुमार दीपककुमार अमरनानी (34), निवासी भीलगांव, कलमना यह आरोपी के नाम हैं. तुषार की इतवारी के मासूरकर चौकपर भगवती मेडिकल शॉप है. पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कोडीन फॉस्फेट युक्त दवाएं बेच रहा है, जिनका इस्तेमाल युवा नशे के लिए कर रहे हैं.. खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक प्रशांत
रामटेके को सूचना दी गई. बुधवार आधी रात को लकडग़ंज पुलिस स्टेशन की एक टीम रामटेके के साथ दवा की दुकान पर पहुंची. एक नकली ग्राहक को ऑनरेक्स कफ सिरप ऑर्डर करने के लिए भेजा गया.
एक ग्राहक द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा. उन्हें ओनरेक्स कफ सिरप की 59 बोतलें और कुफडेन कफ सिरप की 12 बोतलें मिलीं. दोनों दवाओं में नशीले पदार्थ थे.
इस बीच, तुषार की दुकान से कई कंपनियों की दवाइयरं और टैबलेट भी मिलीं. दवाओं के बैच नंबर से छेड़छाड़ की गई थी. एक्सपायरी डेट भी बदली हुई थी. इसके बाद पुलिस ने तुषार के घर की तलाशी ली. पुलिस ने दोनों जगहों से 2.48 लाख रुपये का सामान ज़ब्त किया. तुषार ने बताया कि यह सामान भरतकुमार अमरनानी ने बिना बिल के सप्लाई किया था. उसके घर से कुछ और अवैध दवाइयां भी जब्त की गईं.
रामटेके की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी अमरनानी ने ये नशीली दवाएं सप्लाई की थीं. आशंका है कि उसने शहर की कई अन्य दुकानों में भी इसी तरह से इनकी सप्लाई की होगी. पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है.




