spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

MIT कॉलेज के पास हादसा; रतनारा में देर रात तक चक्काजाम

देवेंद्र दमाहे, गोंदिया :- गोंदिया के कुड़वा स्थित एमआईटी कॉलेज के पास हुए दर्दनाक हादसे में रतनारा निवासी की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामवासियों ने मृतक का शव एम्बुलेंस से गांव लाने के बाद चक्काजाम कर दिया। आर्थिक मुआवजे और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन देर रात तक चला।

सूचना मिलने पर विधायक विनोद अग्रवाल ने मध्यस्थता करते हुए संबंधित पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता तथा मृतक के बच्चों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान रतनारा ग्रामवासियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश भी दिया। मौके पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। पंचायत समिति सदस्य निखिल चिखलोंढे, सरपंच सतीश दमाहे, दिनेश लिल्हारे, आदेश दसरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। मामले की आगे की जांच पुलिस प्रशासन कर रहा है।

Popular Articles