spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

डेंगू के प्रसार को रोकने मनपा अलर्ट

– प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा का छिड़काव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच

नागपुर :- शहर में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए विभाग की ओर से विभिन्न प्रतिबंधात्मक उपाय किए जा रहे हैं। डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने वाले क्षेत्रों में मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान फॉगिंग मशीन से धुआं छोड़ने के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। इसके अलावा मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान करने के लिए कंटेनर सर्वे भी किया जा रहा है।

डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से धुआं छोड़ा जा रहा है। साथ ही आवश्यक स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य टीम कर रही कंटेनर सर्वे

मनपा के जोन क्रमांक 3 अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के घरों और परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान पानी के बर्तन, टंकियां, कूलर, गमले और पुराने टायरों की जांच की गई। इन स्थानों पर जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने की आशंका को देखते हुए नागरिकों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।

नागरिक भी बरतें सावधानी

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी के बर्तनों और टंकियों को ढंककर रखें तथा सप्ताह में कम से कम एक बार उनकी सफाई करें। कूलर, गमलों और पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें।

Popular Articles