spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मनपा का क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

वसई :- एसीबी की टीम ने वसई-विरार महानगरपालिका के ‘जी’ प्रभाग स्थित सतीवली मंडल कार्यालय में जाल बिछाकर एक क्लर्क को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप लक्ष्मण लोखंडे (52) के रूप में हुई है. वह कर एवं वृक्ष प्राधिकरण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद वालिव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू है. शिकायतकर्ता के अनुसार, एक व्यक्ति की जमीन पर राठौड़ नाम के शख्स ने अवैध कब्जा कर रखा था. राठौड़ ने न केवल शिकायतकर्ता के रास्ते को बाधित किया, बल्कि बिना प्रशासनिक अनुमति के वहां लगे पेड़ भी काट दिए थे. इस अवैध कब्जे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के एवज में क्लर्क दिलीप लोखंडे ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

Popular Articles