spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आर्थिक संकट में फंसी मनपा, डीजल के पड़े लाले

– उधारी में ईंधन देने से पंप संचालकों का इंकार

अमरावती :- अमरावती महानगरपालिका इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि मनपा के विभिन्न विभागों के वाहनों के लिए डीजल की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। पेट्रोल पंप संचालकों ने बकाया भुगतान लंबित रहने के कारण उधारी पर ईंधन देने से साफ इंकार कर दिया है, जिससे कई विभागों की गाड़ियां ठप पड़ने की नौबत आ गई है। पिछले पांच वर्षों से मनपा में प्रशासक राज होने के दौरान आर्थिक व्यवस्थाएं निगमायुक्त स्तर पर की जाती थीं। पूर्व में अधिकारियों और विभागीय वाहनों के ईंधन के लिए अलग से निधि उपलब्ध कराई जाती थी, जो सीधे पेट्रोल पंप संचालकों को दी जाती थी। मनपा के कार्यशाला प्रमुख स्वप्निल जसवंते ने बताया कि अतिक्रमण, स्वच्छता, उद्यान व दमकल विभाग के वाहनों को आवश्यकता अनुसार 3 से 5 लाख रुपए तक डीजल खर्च स्वीकृत किया जाता है। यदि किसी विभाग के पास 20 दिन तक चलने लायक डीजल बजट है, तो समय रहते प्रस्ताव भेजना चाहिए। लेकिन अक्सर राशि समाप्त होने के बाद प्रस्ताव भेजा जाता है, जिसे पारित होने में 8 से 10 दिन लग जाते हैं। इस कारण कई वाहन ईंधन के अभाव में खड़े रहते हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.