spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

साधुग्राम के निर्माण के लिए पुराने पेड़ों को नहीं काटेगी मनपा

नाशिक :- साधुग्राम के निर्माण के लिए नाशिक मनपा पुराने पेड़ों को नहीं काटेगी। 200 से अधिक नागरिकों की आपत्तियों के बाद यह फैसला लिया गया है। अब केवल वही पेड़ काटे जाएंगे जो 10 साल से कम उम्र के हैं। निगम अधिक से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह घोषणा 2026-27 में होने वाले कुंभ मेले के लिए साधुग्राम विकसित करने की योजना के संबंध में की गई है। इसके तहत पहले लगभग 1825 पेड़ों को काटने की योजना थी। कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले साधु-संतों के लिए साधुग्राम विकसित करने का प्रस्ताव है। महानगरपालिका ने इससे पहले पंचवटी के तपोवन क्षेत्र में पेड़ों का सर्वेक्षण किया था। 1,825 पेड़ों को चिह्नित किया था। महानगर पालिका ने 11 नवंबर को एक नोटिस प्रकाशित किया था और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान साधुग्राम विकसित करने के लिए पेड़ों को काटे जाने की घोषणा की थी। पालिका को हालांकि पिछले 8 दिन में इस संबंध में 200 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त हुईं। नाशिक मनपा ने पेड़ों की कटाई के बढ़ते विरोध के मद्देनजर इस उद्देश्य के लिए पुराने पेड़ों की कटाई नहीं करने की घोषणा की। महानगर पालिका प्रशासन ने बताया कि अगर 10 साल से कम अवधि का कोई पेड़ काटा जाता है, तो उद्यान विभाग उसकी उम्र के अनुसार पेड़ लगाएगा। नाशिक महानगर पालिका तपोवन क्षेत्र में पेड़ों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सिंहस्थ कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए पालिका ने कई विकास कार्य किए हैं। पुराने पेड़ों को संरक्षित करना उसकी पहली जिम्मेदारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.