spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कनाडा में भारतीय युवक की हत्या

– जलती कार के अंदर मिला तुषार शर्मा का शव

ओटावा :- कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक जलती हुई कार के अंदर 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव मिला है। पुलिस ने भारतीय शख्स की संदिग्ध हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को गाड़ी में मिले इंसानी शव के अवशेष से तुषार शर्मा की पहचान हुई। मिली जानकारी के अनुसार शर्मा सरे के रहने वाले थे। इनकी हत्या कब और कैसे हुई इसकी जांच हो रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात लगभग 10:30 बजे उन्हें लैंगली के रॉलिन्सन क्रेसेंट इलाके में एक गाड़ी के जलने की सूचना मिली। लैंगली पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश के दौरान, आपातकालीन कर्मियों को गाड़ी के अंदर इंसानी अवशेष दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी।

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम संभाली जांच की कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए, कनाडा की ‘इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम’ (IHIT) ने जांच की कमान संभाल ली है। इस मामले में लैंगली RCMP, फोरेंसिक टीमें और बीसी (BC) कोरोनर्स सर्विस भी मदद करने में शामिल हो गई हैं। इन टीमों के मिलने से ये उम्मीद की जा रही है कि अब जांच जल्दी ही अपनी दिशा पकड़ तेजी से पूरा होगा। इससे पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद बंध गई है।

Popular Articles