spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ईरान का कुवैत-बहरीन में US सैन्य ठिकानों पर हमला

तेहरान :- पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान ने बुधवार को कुवैत में एक अमेरिकी हवाई अड्डे और बहरीन में कई ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान की सरकारी प्रेस टीवी ने बताया कि ये हमले अमेरिका की ओर से मंगलवार को ईरान के केश्म आईलैंड पर की गई सैन्य कार्रवाई के जवाब में हुए हैं।

हालांकि, कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि कुवैत में अली अल सलेम एयर बेस को ड्रोन से निशाना बनाया गया था। सभी हमले एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिए थे।

वहीं, बहरीन में बुधवार सुबह हवाई हमले के सायरन बजे। सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी हवाई हमलों को रोक दिया।

केश्म आईलैंड पर अमेरिकी हमले के बाद बढ़ा टकराव

बुधवार को हुए हमलों से एक दिन पहले अमेरिकी लड़ाकू विमान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के केश्म आईलैंड पर सैन्य कार्रवाई की थी। इस हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के मिसाइल लॉन्च साइट को निशाना बनाया गया था। वहीं, अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई मंगलवार को बहरीन में अपने रडार प्रतिष्ठान पर हुए ईरानी हमले के जवाब में की थी। इस तरह दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे की सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, बुधवार के ताजा हमलों पर अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों पर हमले जारी

लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी नेविग-8 मेसी’ पर बुधवार को फारस की खाड़ी में होर्मुज स्‍ट्रेट के पास पहुंचते समय एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित है। इससे पहले जब 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘एमटी तारा गैस’ पर मिसाइल हमला हुआ था। उस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। वहीं, 12 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास बुधवार को कच्चे तेल से भरे एक टैंकर पर हमला हुआ था। जहाज पर 19 भारतीय नाविकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। UAE कोस्ट गार्ड ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Popular Articles