spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नहीं थम रहा सिलसिला : दो घटनाओं में दो युवकों की हत्या

– छोटे ने बड़े भाई की कर दी हत्या, कुख्यात अक्षय वंजारी पर चाकू से हमला

नागपुर :- शहर में अलग-अलग जगहों पर हुए दो खूनी विवादों में दो युवकों की जान चली गई। कलमना में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज युवक की अपने ही छोटे भाई से झड़प हो गई, जिसमें छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, नंदनवन में मुखबिरी के संदेह में कुख्यात आरोपी पर मिर्च पाउडर डालकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहली वारदात कलमना थाना क्षेत्र के पांचझोपड़ा, मिनीमाता नगर में शराब के लिए पैसे नहीं देने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन चिंताराम बांते (21) के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने आरोपी छोटे भाई समीर चिंताराम बांते (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मोहन को शराब की लत थी। वह अक्सर शराब पीने के लिए माता-पिता से पैसे मांगता था। पैसे नहीं मिलने पर वह घर में विवाद और गाली-गलौज करता था। बुधवार शाम मोहन की मां काम से घर लौटीं। उस समय मोहन नशे में था। उसने मां से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन पैसे देने से इनकार करने पर उसने घर का सामान बाहर फेंक दिया और खाने-पीने की वस्तुओं को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके बाद मोहन ने छोटे भाई समीर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया और चाकू से हमला करने की धमकी दी। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच समीर चाकू लेकर आया और मोहन पर हमला कर दिया। चाकू के वार उसके हाथ, पेट, पीठ और गले के पास लगे। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कलमना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक की मां कुमारीबाई चिंताराम बांते (50) का बयान दर्ज किया। शुरुआत में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन मोहन की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अजय गर्जे कर रहे हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.