Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

National Innovation Foundation -India (NIF) ने 12 फरवरी 2026 को किसान नवाचार को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो तकनीकी हस्तांतरण (Technology Transfer) समझौतों को संपन्न कराया ।

National Innovation Foundation -India (NIF) ने 12 फरवरी 2026 को किसान नवाचार को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो तकनीकी हस्तांतरण (Technology Transfer) समझौतों को संपन्न कराया ।

इन समझौतों के तहत Ginni Agro Products Limited (GAPL), नागपुर को वाराणसी के किसान नवप्रवर्तक प्रकाश सिंह और रंजीत कुमार सिंह द्वारा विकसित पांच उन्नत बीज किस्मों के व्यावसायीकरण अधिकार प्रदान किए गए हैं।

हस्तांतरित की गई किस्में प्रकाश सिंह द्वारा विकसित:

कुदरत 3 (अरहर)

कुदरत 8 (गेहूं)

कुदरत 9 (गेहूं)

रंजीत कुमार सिंह द्वारा विकसित:

ललिता (अरहर)

अन्नपूर्णा (गेहूं) समझौते के अनुसार GAPL को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात तथा मध्यप्रदेश के चयनित क्षेत्रों में इन किस्मों के बीज उत्पादन, संवर्धन, प्रसंस्करण, विपणन एवं TL (Truthfully Labelled) बीज के रूप में बिक्री का अधिकार प्रदान किया गया है।

कृषि क्षेत्र को मिलेगा नया संबल

यह पहल जमीनी स्तर पर विकसित किसान नवाचारों को औपचारिक व्यावसायिक प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस सहयोग से: किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीजों की उपलब्धता बढ़ेगी

कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी

नवप्रवर्तक किसानों के लिए स्थायी आय के अवसर सृजित होंगे किसान बौद्धिक संपदा अधिकारों को मजबूती मिलेगी । यह समझौता केवल बीज हस्तांतरण नहीं, बल्कि किसान सम्मान, नवाचार प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक ठोस पहल है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com