spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नीट री-एग्जाम के लिए आज देशभर में मॉकड्रिल

– 551 शहरों में सेंटर, 22.79 लाख, अभ्यर्थियों के लिए 2 लाख कर्मी तैनात

नागपुर :- नीट- 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल करेगी। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है।

21 जून को होने वाली एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। पीडब्लू डी और श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

जानकारी के मुताबिक, मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे शुरू होगी और देर शाम तक चलेगी. इस दौरान देशभर के परीक्षा केंद्रों और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय की भी समीक्षा की जाएगी ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की गड़बड़ी या सुरक्षा चूक की संभावना न रहे.

बताते चलें कि 21 जून को होने वाली नीट -यूजी री-टेस्ट परीक्षा से पहले शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इसका उद्देश्य परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करना है. यह मॉक ड्रिल सुबह 9 बजे शुरू होगी और देर शाम तक चलेगी. इसमें 2.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी हिस्सा लेंगे.

सभी परीक्षा केंद्रों को पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंप दिया गया है. परीक्षा के दिन केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. अधिकारियों के अनुसार प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों के पास होगी. देशभर के 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कैमरों और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी रहेगी.

सभी सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक विशेष निगरानी केंद्र भी बनाया गया है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगा. परीक्षा को देखते हुए सभी जांच और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे.

22 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल

21 जून को होने वाली नीट -यूजी री-टेस्ट के लिए लगभग 22 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है. इनमें से करीब 18 लाख छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं. यह मॉक ड्रिल परीक्षा से पहले सुरक्षा व्यवस्था, एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित की जा रही है.

बायोमेट्रिक सत्यापन न होने पर भी मिलेगा प्रवेश

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीकी खराबी, कमजोर फिंगरप्रिंट,कनेक्टिविटी समस्या या किसी शारीरिक कारण से नहीं हो पाता है, तो उसे परीक्षा से नहीं रोका जाएगा.

Popular Articles