हॉकिन्स, इंडियाना में अजीब घटनाएं शुरू होने से बहुत पहले, मैरियन, नेवादा में और भी अजीब चीजें हो रही थीं। जिसकी कहानी हमें नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने ‘अदर वर्ल्ड्स: अ स्ट्रेंजर थिंग्स एडवेंचर’का पहला टीजर जारी किया। यह नेटफ्लिक्स की सुपरहिट साइंस-फिक्शन सीरीज का प्रीक्वल है, जिसका सफर पांचवें सीजन के साथ खत्म हो गया।
नेटफ्लिक्स ने शेयर किया नया टीजर
एक मिनट की इस क्लिप में पुराना गाना ‘श-बूम (लाइफ कुड बी अ ड्रीम)’ बजता है। वहीं विजुअल में कैमरा एक साइकिल के ऊपर से होते हुए एक वार्निंग की तरफ बढ़ता है।
स्ट्रेंजर थिंग्स का प्रीक्वल होगी यह सीरीज
‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के मास्टरमाइंड मैट और रॉस डफर और केट ट्रेफी की यह नई सीरीज 1950 के दशक पर आधारित है। यह ब्रॉडवे शो ‘द फर्स्ट शैडो’ की घटनाओं से पहले का समय है। इसका प्रोडक्शन जल्द ही न्यू मैक्सिको में शुरू होगा, और कलाकारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।
क्या होगी प्रीक्वल की कहानी?
प्रीक्वल सीरीज ‘अदर वर्ल्ड्स: अ स्ट्रेंजर थिंग्स एडवेंचर’ 1950 के दशक पर आधारित है। यह उस समय की कहानी है, जब ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के मुख्य किरदारों ने इंडियाना के हॉकिन्स शहर में एक अलौकिक साजिश का पर्दाफाश किया था, उससे कई दशक पहले की बात है। यह नया शो ‘स्ट्रेंजर थिंग्स: द फर्स्ट शैडो’ की घटनाओं से भी पहले का है, जिसमें 1959 के हॉकिन्स में हेनरी क्रील के मुश्किल भरे अतीत को दिखाया गया है’।





