spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नव वर्ष का जश्न मनाया जायेगा आज

– अनेक स्थानों पर विभिन्न आयेाजन, शराबियों पर रहेगी कड़ी नजर

नागपुर :- 

नववर्ष के स्वागत के लिए अभी कुछ घंटे बाकी हैं और आधी रात को लोग उत्साह और उमंग के साथ वर्ष 2०25 को विदार्द देंगे और नये 2०26 का उत्साह से स्वागत करेंगे. इसे लेकर युवाओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है. युवावर्ग सहित अन्य आयु के लोग भी थिरकेंगे. थर्टी फर्स्ट को लेकर होटल्स, क्लब द्वारा शराब पर्टियों का आयोजन किया गया है. होटल चालकों ने भी खास ऑफर दी है.

गुलाबी सर्दी का दौर जारी है. इसी वजह से शहर में उत्सव का माहौल बन गया है. नागपुर को नव वर्ष के स्वागत के लिए सजाया गया है. विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों ने अपने पसंदीदा स्थानों पर इक_ा होकर बारह बजते ही नव वर्ष का जश्न मनाने की विशेष योजना बनाई है. शहर आतिशबाजी और नव वर्ष की शुभकामनाओं से जगमगाएगा. इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

शराब लाइसेंस के बिना कोई भी शराब नहीं खरीद सकता. इसके बावजूद, बार-बार यह बात सामने आई है कि शराब विक्रेता नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब बेच रहे हैं. नाबालिगों को शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नाबालिगों को शराब पार्टियों में शामिल नहीं होना चाहिए. राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर ध्यान देने की अपील की है.

नववर्ष का स्वागत करते हुए उत्पादन शुल्क विभाग ने नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी उत्पादन शुल्क विभाग ने दी है. उल्लंझरन करनेवालों पर 1०टीमों का वॉच रहेगा.

राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के पास शराब पार्टियों के लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए है. शहर की जनसंख्या के अनुसार उत्पादन शुल्क विभाग शराब पार्टियों के लिए शुल्क लेकर अनुमति देती है. अनुमति न लेकर शराब का उपयोग किसी पार्टी में होता होगा तो इस पर नजर रखने के लिए 1० विशेष फलाइंग स्कॉड की स्थापना की गई है. शराब पार्टी के लिए शहर की जनसंख्या 1 लाख तक होी तो 4 हजार 3०० रू. शुल्क लगेगा. 1० लाख तक 7 हजार 1०० रू. 2० लाख तक 14 हजार रू., व्यवसायिक उद्देश्य लिए कार्यक्रम के लिए 27 हजार 9०० रू. लगेगे.

ऐसा समय होगा

वाइन शॉप (एफएल 2) सुबह 1० से मध्यरत्रि 1 बजे तक, बीयर शॉपी सुबह 1० से रात 1 बजे तक खुली रहेगी. बीयर बार सुबह 11 बजे से सुबह 5 बजे तक खुली रहेगी. क्लब सुबह 11 बजे से सुबह 5 बजे तक.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.